जायंट्स सदस्यों ने मुंबई में क्रूज से समुद्री यात्रा का मजा लिया
मथुरा, जून 5 -- जायंट्स ग्रुप आफ मथुरा के 50 सदस्यीय दल ने अध्यक्ष प्रदीप फौजदार के नेतृत्व में मुंबई यात्रा की। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक अग्रवाल ने मथुरा जंक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस से गए सदस्यों को उनकी सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं दीं। दल ने मुंबई पहुंचकर लग्जरी क्रूज से दो दिन और दो रात का समुद्री सफर तय किया। इस दौरान क्रूज पर ही मैजिक शो, म्यूजिकल इवेंट्स में गायन, नृत्य, चुटकुलों आदि के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। क्रूज पर समुद्र में सूर्यास्त तथा सूर्योदय का मनोरम दृश्य निहारा। मिताली फौजदार के निर्देशन में हाउजी और अंताक्षरी के साथ सफर का आनंद लिया। यह भी पढ़ें- श्री श्याम प्रभु खाटूवाले का वार्षिक महोत्सव छह जून को अध्यक्ष प्रदीप फौजदार ने बताया कि इस प्रकार की यात्राओं से आपसी सद्भाव और भाईचारे में वृद्धि होती है। यात्रा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.