इटावा औरैया, मई 10 -- इटावा। जाइंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री द्वारा मातृ दिवस पर ग्रुप की माओं के साथ उन माताओं का सम्मान किया गया जिनके बच्चों ने उन्हें वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में छोड़ दिया। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा मैत्री द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर सरोज वृद्धाश्रम जाकर वहां रहने वाली महिलाओं को इस अवसर पर पटका पहना कर तथा उन सभी महिलाओं से मातृ दिवस का केक कटवाकर और उनको उपहार स्वरूप उनके जरूरत के वस्त्र भेंट करके सम्मानित किया।आज के समाज की विडंबना है कि जिस मां बाप ने अपने बच्चों को पालपोस कर बड़ा किया वह बच्चे उन्हें वृद्धाश्रम का रास्ता दिखा रहे है।मैत्री यह भी पढ़ें- एलायंस क्लब ने वृद्धाश्रम में माताओं का किया सम्मान ग्रुप के सदस्यों द्वारा दिए गए सम्मान सेअभिभूत होकर माताओं ने अपना अमूल्य आशीर्वाद सभी को दिया।ग्रुप द्वारा वहाँ रहन...