मथुरा, जून 24 -- मथुरा, जायंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा ने गंगा दशहरा से पूर्व जवाहर बाग में पतंग उत्सव का आयोजन किया। उड़ान सेवा की पहचान जायंट्स की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाकर बचपन की यादों को ताजा किया। अध्यक्ष प्रदीप फौजदार के नेतृत्व में पतंगबाजी स्पर्धा में उमेश अग्रवाल ने राजीव गोयल की, अशोक मित्तल ने मनोहर गंगवानी की व गौरशरण अग्रवाल ने सुनील वर्मा की पतंग काटी। जिस पर वो काटा के शोर से वातावरण गूंज उठा। चरनदयाल अग्रवाल ने फिल्मी गीत प्रस्तुत कर उत्साह बढ़ाया। वहीं बीना गर्ग एवं छाया अग्रवाल ने लोकगीत एवं फिल्मी गीत गाकर समां बांधा। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा व गायत्री जयंती पर 12 घंटे का महामंत्र जप संयोजक डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि बच्चों की सहभागिता से कार्यक्रम सफल बना है। अध्यक्ष प्रदीप फौजदार ने संयोज...