पलामू, जून 14 -- मेदिनीनगर। जायंट्स ग्रुप ऑफ डाल्टनगंज एवं होटल निर्वाणा के संयुक्त सौजन्य से रविवार को जून माह के दूसरे सप्ताह में भी शीतल पेय वितरण कार्यक्रम किया गया। जायंट्स ग्रुप के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष की स्मृति में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों ने भाग लेकर चिलचिलाती गर्मी के बीच शीतल पेय का आनंद लिया। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ों की रक्षा करना, पानी बचाना और प्यासे लोगों को पानी पिलाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में होटल निर्वाणा के अमित आनंद की विशेष भूमिका रही। आरती आनंद, तृप्ता आनंद, प्रियंका साहू आनंद, ज्योति भाटिया, आकांक्षा जायसवाल, वरुण जायसवाल, अभय कुमार, सतीश जोरीहार, विजय कुमार, अनिल सिंह, दिलीप सिंह आदि आयोजन में सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...