पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जाम हटवाने में लगे पुलिस कर्मी से कुछ युवकों ने बदसलूकी की। जिसके बाद एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरूआ के मो सद्दाम के रूप में की गयी। बताया जा रहा है कि सदर थाना के सनौली चौक पर जाम लग गया गया। जिसे क्लियर कराने में गुलाबबाग टीओपी का एक सिपाही लगा हुआ था। इसी दौरान बाइक से कुछ मनबढू किस्म के युवक आए और सिपाही से बदतमीजी करने लगा। इसमें एक पकड़ा गया। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...