मथुरा, जून 12 -- वृंदावन को जाम की समस्या से मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रयासों को जनसहयोग से और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को वृंदावन सिविल सोसाइटी के तत्वावधान में जाम हटाओ जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर निगम चुंगी चौराहे से शुरू हुए इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम मुक्ति अभियान में सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। यह भी पढ़ें- जाम हटाओ जन जागरुकता अभियान का किया शुभारंभजाम की समस्या का समाधान मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने कहा कि जाम की समस्या केवल प्रशासनिक कार्रवाई से समाप्त नहीं हो सकती, इसके लिए आमजन, व्यापारियों, वाहन चालकों और श्रद्धालुओं का सहयोग भी उतना ही आवश्यक ह...