हापुड़, जनवरी 6 -- हापुड़। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। मंगलवार को दिन निकलते ही शहर के विभिन्न मार्गों पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। जाम में फंसकर हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की सुबह को तहसील चौपला पर जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते दिल्ली रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। गढ़ रोड पर तो आलम यह था कि सड़क की एक ओर तहसील चौपला से अतरपुर चौपला तक, दिल्ली रोड पर मेरठ तिराहा से रामलीला मैदान तक वाहनों की कतार लग गई थी। जाम में फंसे लोग इसी प्रयास में थे कि किसी तरह जाम के झाम से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। जाम में फंसी महिलाओं और बच्चो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। तहसील चौपला पर तो आलम यह था कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.