सीवान, मार्च 2 -- सीवान। शहर में रविवार को भीषण जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। होली की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। जिससे मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। जाम की वजह से राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को घंटों फंसे रहना पड़ा। बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों और संकरी सड़कों पर स्थिति अधिक गंभीर रही। खरीदारी के लिए आए लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को नियंत्रित कर आवागमन सुचारु कराने का प्रयास किया। पुलिस की मुस्तैदी से धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.