आगरा, दिसम्बर 19 -- बिचपुरी-बोदला रोड पर प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले भीषण जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सघन अभियान चलाया। अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकानें लगाकर बैठे कारोबारियों को हटवाते हुए मार्ग को पूरी तरह से खाली कराया गया, जिससे आमजन को आवागमन में राहत मिल सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बिचपुरी-बोदला रोड पर साप्ताहिक बाजार में लगने वाली दुकानों और ठेलों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। जाम के चलते स्कूली वाहनों, एंबुलेंस और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। अभियान के दौरान कुछ कारोबारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया और दुकानें हटाने से इनकार किया, लेकिन अधिकारियों की सख्ती और समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.