गया, फरवरी 24 -- शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। केपी रोड में जाम की समस्या ज्यादा गंभीर है। केपी रोड को जाम से मुक्त कराने के लिए डिवाइडर को हटाना बेहद जरूरी है। बुडको ने वाटर सप्लाई पाइप बिछाने के लिए कई इलाकों में सड़क तोड़कर छोड़ दिया है। इससे आवाजाही में परेशानी हो रही है। शहर के कई हिस्सों में योजना के तहत जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। कहीं-कहीं सही ढंग से नहीं हो पा रही है। ये शिकायत शहर के कारोबारियों ने नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के समक्ष रखीं। सेंट्रल बिहार चैंबर ऑफ कामर्स की ओर से मंगलवार को आयोजित परिचर्चा में शामिल व्यवसायियों ने अतिक्रमण, होल्डिंग टैक्स, यूजर टैक्स आदि गंभीर मुद्दों को उठाया। चैंबर के सदस्यों ने के पी रोड को जाम से मुक्त कराने के लिए डिवाइडर हटाने का सुझाव दिया। शुरुआत में विषय प्रवेश कराते हुए संरक्षक डॉ कौशलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.