प्रमुख संवाददाता, मार्च 26 -- लखनऊ में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दुबग्गा और आईआईएम रोड तिराहे पर एल-आकार का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर करीब दो किलोमीटर लंबा होगा और 65 खंभों पर टिका होगा। इसे तीन लेन में विकसित किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुगम हो सके। इस परियोजना की कुल लागत 321.21 करोड़ रुपये आंकी गई है और इसका निर्माण कार्य मई महीने से शुरू होने की संभावना है।फ्लाईओवर का L आकार डिजाइन फ्लाईओवर की शुरुआत अवध चौराहे से हरदोई रोड की ओर जाने वाले बाईपास से होगी। इसके बाद इसे मूसाबाग मेट्रो स्टेशन के पास से मोड़ा जाएगा और आगे बढ़ते हुए काकोरी तिराहे के पास उतारा जाएगा। इस एल-आकार के डिजाइन का उद्देश्य प्रमुख मार्गों को जोड़ते हुए ट्रैफिक का दबाव कम करना है। परियोजना को लखनऊ मेट्रो के प्रस्तावित ईस्ट-वेस्ट कॉ...