नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। राजधानी में आठ अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके चलते आसपास के इलाकों में दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। यातायात पुलिस ने जाम की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को आसपास के मार्गों से बचकर निकलने की सलाह दी है। यातायात पुलिस के मुताबिक, बहादुर शाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और आसफ अली रोड पर विशेष रूप से यातायात का दबाव रहेगा। इन मार्गों पर भारी और वाणिज्यिक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है, ताकि मैच के दौरान यातायात को सुचारु रखा जा सके। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। स...