हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। शहर में त्योहारी सीजन और नुमाइश मेला लगने के चलते अटल चौक पर शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ और मेले की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर के अटल चौक, सोल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, रेलवेगंज, पिहानी चुंगी, मौनी बाबा मंदिर समेत अन्य प्रमुख जगहों पर दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और ठेलों के दबाव में चौक के चारों ओर लंबी कतारें लग गईं। दोपहर बाद कई बार तो जाम में वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। जाम में फंसे लोगों को तेज धूप और धूल का सामना करना पड़ा। एंबुलेंस को भी रास्ता बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। नीरज, संजय, अमित, कुनाल, सुशील आदि स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मेले और त्योहार के कारण भीड़ स्वाभाविक है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.