पीलीभीत, मार्च 3 -- पूरनपुर, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर शहर में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। मुख्य चौराहों पर सुबह से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई। मुख्य रोड के अलावा सर्राफा बाजार, स्टेशन रोड और प्रमुख बाजारों में दिनभर खासी भीड़ रही। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों के चलते दोपहर बाद कई स्थानों पर रेंग-रेंग कर वाहन चलते दिखाई दिए। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते कहीं भी लंबा जाम नहीं लगने पाया। व्यस्त मार्गों पर ई-रिक्शा की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रखी गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों को वैकल्पिक मार्गों से जाने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.