मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मिर्जापुर। शहर में बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गुरुवार की शाम जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक कर रूपरेखा तैयार की। पुलिस और अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नियम का पालन कराएं, जिससे लोगों को जाम से राहत मिल सके। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चिह्नित प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती और प्रबंधन को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पहले चरण में शहर के आठ प्रमुख मार्ग को चिह्नित किया गया है, जिसकी कुल दूरी (19.7 किमी) है। इन चिह्नित स्थानों पर एक-एक टीएसआई को मार्ग प्रभारी बनाया गया है। इसमें खंजाची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.