बलिया, अप्रैल 26 -- बेल्थरारोड। मधुबन रेल ढाला जो बलिया को मऊ जिले से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, इस पर यातायात का दबाव बढ़ जाने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। खासतौर से यह स्थिति रेल प्रशासन द्वारा डीएवी ढाला बंद कर दिए जाने के चलते हो रही है। ढाला मार्ग के दोनों तरफ रोजाना वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। मार्ग पर बढ़ते यातायात के चलते स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी पेशे से जुड़े लोग, व्यापारी, मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस, स्कूल वाहन आदि जाम में घंटों फंस जाते हैं। कुछ वाहन चालकों द्वारा ओवरटेक कर जाम से निकलने की कोशिश की जाती है तो अव्यवस्था और भी बढ़ जाती है। इस बीच वाहन चालकों के बीच हल्की नोंकझोंक भी हो जाती है। पूर्व प्रधान राजू यादव ने बताया कि ढाला मार्ग के दोनों तरफ घंटों तक लगने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.