जाम से निजात के लिए शहर में हटवाएं अतिक्रमण: डीएम
गोंडा, मई 19 -- गोण्डा, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु, श्रम बन्धु व व्यापार बन्धुओं की बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। व्यापारियों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण से जाम की बहुत बड़ी समस्या है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करें और एक टीम तैयार करके अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करें। इससे लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अधिकारियों को अग्रसारित किया जाय। सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारी को निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.