जमुई, फरवरी 12 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर क्षेत्र में लाइलाज बनी जाम की समस्या से निजात कैसे पाया जाए,इस पहलू पर बुधवार को प्रशासन,पुलिस एवं व्यवसायी तबका तीनों ने ही मगजमारी की। इस क्त्रम में झाझा थाना में आहूत बैठक में विभिन्न कदमों व उपायों पर भी गौर किया गया। बैठक में एसडीपीओ राजेश कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. जनार्दन प्रसाद वर्मा, बीडीओ सुनील कु. चांद, सीओ निशा सिंह एवं स्थानीय थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत खासी संख्या में व्यवसायी मौजूद थे। बैठक में व्यवसायियों ने मुख्य बाजार और अन्य प्रमुख स्थलों पर लगने वाले जाम से लोगों को हो रही परेशानियों से प्रशासन को पुन: अवगत कराते हुए,एक बार फिर उनसे इस समस्या से तत्काल निजात दिलाने की गुहार लगाई। व्यवसायी अखिलेश्वर बर्णवाल, बब्लू केशरी, आदित्य बर्णवाल, संजीव तथा ई-रिक्शा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.