बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। होली के अवकाश के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण शहर की रफ्तार थम गई। रोडवेज बसों के साथ-साथ सड़कों पर डग्गामार वाहन आये तो भीषण जाम लग गया। यह जाम एक-दो घंटे नहीं दिनभर रहा है। जिसमें बार-बार अस्पताल मार्ग पर एंबुलेंस कई बार फंसी रहीं। पुलिस बार-बार जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन जाम के झाम से मुक्ति जनता को नहीं मिली और पुलिस पसीना-पसीना हो गई। शुक्रवार को त्योहार की खुशियां मनाकर अब लोगों ने वापस अपने काम पर लौटना शुरू कर दिया है, जिसका सीधा असर शहर के यातायात पर देखने को मिला। हालांकि, बाजार में अभी वैसी भीड़भाड़ नजर नहीं आ रही है, लेकिन सड़कों पर बसों की आवाजाही ने स्थिति को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। शुक्रवार सुबह से ही कचहरी रोड, जिला अस्पताल रोड, रोडवेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.