लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- होली त्योहार पर खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। त्योहार को लेकर व्यापारियों ने सुबह ही दुकानें खोल दी वहीं खरीदार भी पहुंच गए। देर रात तक बाजार खुला रहा। शहर के लोगों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी खरीदारी के लिए शहर में पहुंचे इससे शहर की कई सड़कों, बाजारों में जाम के हालात दिखाई दिए। जाम में फंसकर लोग परेशान हुए। हालांकि पुलिस की मौजदूगी के कारण ज्यादा देर तक जाम नहीं लगा। वहीं सुरक्षा को लेकर देर रात तक पुलिस फोर्स सड़कों पर तैनात रहा। मंगलवार को सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे ठेला आदि पर दुकानें लगने से कई सड़कों पर जाम के हालात रहे। शहर की मेन रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया इसके बाद भी यहां दिन में कई बार जाम में लोग फंसे। इसी तरह से सं...