आजमगढ़, जून 9 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से नगर के लोग कराह रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं। सड़कों और गलियों में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगरवासियों का कहना है कि सात वर्ष पूर्व प्रशासन ने अभियान चलाकर सरायमीर कस्बे में अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद आज तक न तो नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाने की कवायद की और न ही उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान में लिया। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते कस्बे के नंदाव मोड़, मवेशी खाना, पुलिस बूथ, सब्जी मंडी, डगरा मोड़ एवं खरेवा मोड़ पर अतिक्रमण कारियों ने पटरियों से लेकर सड़क तक पर कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- समस्या: टूटी सड़क व अतिक्रमण से सिसौली के लोग परेशान मुख्य सड़क से लेकर गलियां तक सिकुड़ ग...