बदायूं, नवम्बर 25 -- बदायूं। रुपये लेकर पुलिस डग्गामारी कराती है, यह हम नहीं कर रहे सिपाही व डग्गामारों के दलाल के बीच ऑडियो उजागर होने और निलंबन की कार्रवाई के बाद यह बात साफ हो गई। इसके बाद न तो बस स्टैंड से डग्मामारी हटी और न ही पुलिस लाइन से लेकर इंदिरा चौक व दातागंज तिराहे पर सड़क पर संचालित अवैध स्टैंड। इन स्टैंडों पर यातायात पुलिस होमगार्ड व पीआरडी जवानों के जरिये डग्गामारी कराती है। जिसका परिणाम शहर की हर सड़क पर जाम के रूप में दिखाई देता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जाम लगता रहा, वाहन फंसते रहे और लोग खीजते रहे। इसके बाद भी न तो पुलिस अफसरों ने सुध ली और न ही यातायात पुलिस ने। शहर में जाम पर किसी प्रकार का अंकुश पुलिस और जिला प्रशासन के अफसर नहीं लगा पा रहे हैं। सोमवार को लालपुल तिराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक जाम रहा। यही हाल कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.