रांची, जून 2 -- झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के औचक निरीक्षण के बाद रांची पुलिस के आला अधिकारी सोमवार को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क पर उतरे। एसएसपी राकेश रंजन और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग मेन रोड, अलबर्ट एक्का चौक, सर्जना चौक, डेली मार्केट और अंजुमन प्लाजा तक पैदल ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सड़क पर बेतरतीब तीरके से वाहन पार्किंग और अव्यवस्था देखकर एसएसपी ने नाराजगी जतायी। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को फटकार लगायी। एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। उन्होंने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि लापरवाही के कारण सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हुई तो संबंधित कर्मियों को किसी भी हाल में बक्श...