जाम लगाने पर सभासद समेत 35 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, जून 26 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद रोड पर जाम लगाने पर पुलिस ने सभासद समेत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की आजाद एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले 20 वर्षीय आफताब की मंगलवार रात विजय विहार कॉलोनी में नदीम ने अपने नाबालिग भाई और साथियों के साथ मिलकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को नदीम व नाबालिग को पकड़ लिया था। वहीं गुस्साए लोग ने बुधवार को शव मिलने के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के गढ़ी कटैया अंडरपास पर पहुंच गए थे। लोगों ने प्रदर्शन कर फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान जाम लग गया था, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई थी। बाकी वाहन चालकों को भी परेशानी हुई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.