बदायूं, दिसम्बर 4 -- बदायूं, संवाददाता। बुधवार को भी शहर में भीषण जाम लगा रहा। जाम लगने से वाहन रेंगते नजर आए। जाम खुलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी मशक्कत रहे,लेकिन जाम नहीं खुल सका। जाम में फंसे लोग जिम्मेदारों को कोसते नजर आए। शहर में एक बार फिर लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। सुबह से ही शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई। जिससे घंटों लोग अपने वाहनों से शहर में रेंगते रहे। बुधवार को शहर में डग्गामार वाहनों और रोड पर लगे ठेलों के कारण शहर में एक बार फिर भयंकर जाम लग गया। जिससे कई घंटे लोग जाम में फंसे रहे। शहर के कचहरी रोड, इंद्र चौक, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन चौराहा, हॉस्पिटल रोड पर दोपहिया व चार पहिया वाहन दिन भर कछुआ चाल चले। बता दें कि आए दिन शहर में जाम लगता है। लेकिन इसके बाबजूद भी शहर में जाम से निजात दिलाने के लिए कोई पुख्ता इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.