उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के दही-मोहनलालगंज मार्ग स्थित कोतवाली गेट के पास गुरुवार शाम अचानक जाम की स्थिति बन गई। तभी एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव का वाहन भी जाम में फंस गया। करीब 20 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम सीएचसी गेट से लेकर तहसील मुख्यालय के गेट तक लगा रहा। बताया गया कि सीएचसी गेट के पास एक लोडर खड़े होने से यातायात बाधित हुआ। तभी दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति और गंभीर होती चली गई, जिससे एसडीएम का वाहन भी जाम में फंस गया। जाम दौरान एसडीएम के वाहन का सायरन बजता रहा। हालात को देखते हुए सुरक्षा में तैनात दोनों गार्ड मौके पर पहुंचे और वाहनों को व्यवस्थित कर धीरे-धीरे जाम खुलवाया। एसके बाद एसडीएम का वाहन आगे बढ़ सका। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.