गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। करीमनगर चौराहे पर बालू और गिट्टी लदे ट्रकों की वजह से मंगलवार सुबह जाम लग गया। इस दौरान सादे कपड़ों में ड्यूटी पर जा रहे चिलुआताल थाने के एक दरोगा और ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दरोगा ने सरकारी पिस्टल निकालकर कार्रवाई के लिए चेताया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने एसपी सिटी अभिनव त्यागी को जांच सौंपी है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' अखबार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीमनगर चौराहे पर सड़क किनारे कई ट्रक खड़े कर ट्रांसपोर्टर बालू और गिट्टी की बिक्री कर रहे थे। ट्रकों के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.