सीवान, दिसम्बर 16 -- सीवान। शहर की सड़कों पर सोमवार की शाम लगे जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। जाम में फंसे लोग समय की बर्बादी से खासे परेशान दिखे। कई वाहन चालक व राहगीर वैकल्पिक रास्तों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। लेकिन संकरी गलियों व भीड़ के कारण राहत नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर शाम के समय अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि रोजाना जाम की समस्या से राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.