आजमगढ़, दिसम्बर 2 -- शाहगढ़ (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया के पास हुई दुर्घटना में महिला की मौत के बाद मऊ जनपद की पुलिस के शव ले जाने पर लोग आक्रोशित हो गए। दो किलोमीटर दूर जाने पर ग्रामीणों ने पुलिस को रोक लिया। इसके बाद शव लेकर वापस मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकाल की वजह से दोनों जनपद की पुलिस बार्डर के पास मौजूद थीं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सड़क मार्ग से मऊ जनपद के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए घोसी जा रहे थे। बार्डर पर मऊ जनपद के मोहम्दाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस प्रोटोकाल के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री का इंतजार कर रही थी। वहीं, मुबाकरपुर थाना की पुलिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एंट्री प्वाइंट सठियांव से पूर्व मुख्यमंत्री के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.