हरदोई, फरवरी 26 -- हरदोई। बावन चुंगी पर दुकान के सामने रोडवेज बस जाम में फंस गई। इस दौरान हुए विवाद से आक्रोशित दोना पत्तल दुकानदार ने साथियों संग बस ड्राइवर और कंडक्टर को पीट दिया। मारपीट की जानकारी पर विभागीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वारदात के बाद आरोपित भाग गए। रोडवेज बस के बस चालक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना बावन चुंगी के पास हुई। हरदोई डिपो की बस सवायजपुर तहसील क्षेत्र तक जाती है। वहां से सवारियां लेकर आ रही थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह उनकी बस बावन चुंगी के पास दोना पत्तल की दुकान के पास जाम में फंस गई। वह बस को जाम से निकलने के लिए चालक के जरिये बस बैक करवा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान दोना पत्तल की दुकान चलाने वाला एक दुकानदार अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। गलत साइड से बस को...