औरैया, मार्च 6 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार को फाटक खुलते ही वाहनों की भीड़ के कारण लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति ऐसी बन गई कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को लेने जा रही एम्बुलेंस भी उसमें फंस गई। हालांकि ट्रैफिक सिपाही की सक्रियता से जाम खुलवाया गया, जिसके बाद एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हो सकी। होली के त्योहार के बाद लोग अपने-अपने कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले, जिससे कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जैसे ही रेलवे फाटक खुला, दोनों ओर से एक साथ बड़ी संख्या में वाहन निकलने लगे। इसके चलते क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। वाहन चालकों को रेलवे क्रॉसिंग पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान विकासखंड क्षेत्र के सल्हूपुर गांव में एक व्यक्ति ...