संवाददाता, नवम्बर 6 -- कानपुर, संवाददाता। फतेहपुर में बुधवार को हादसे में घायल सिपाही की कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाते समय एंबुलेस में मौत हो गई। पिता के साथ बाइक से जा रहे सिपाही को टक्कर मारने के बाद डंपर उसके पेट के ऊपर से गुजर गया था। परिजनों ने बेटे की मौत के लिए जाम को जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया कि टाटमिल पर एंबुलेंस जाम में फंस गई और सात किलोमीटर दूर हैलट पहुंचने में दो घंटे लग गए। पिता ने रास्ता खुलवाने की कोशिश की। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि एंबुलेंस समय पर अस्पताल पहुंची थी। घाटमप्र के मोतीपुर गांव निवासी किसान प्रमोद सचान का 22 वर्षीय बेटा प्रांशु 2025 में यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती अंबेडकरनगर के डांडा कोतवाली में थी। मंगलवार को वह सम्मन तामील कराने के लिए कई जिलों में निकला...