फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- कायमगंज, संवाददाता। कंपिल क्षेत्र से कायमगंज अस्पताल ले जाते समय जाम में फंस गई एंबुलेंस में ही प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया गया। ईएमटी, पायलट और साथ मौजूद महिलाओं की मदद से महिला ने पुत्र को जन्म दिया। यह भी पढ़ें- एंबुलेंस में गूंजी किलकारीप्रसव की स्थिति बाद में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। कंपिल क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी शक्ति सिंह की पत्नी सविता को रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 102 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से प्रसूता को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पितौरा-बेरिया मोड़ के पास जाम लगने से एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। जाम में फंसे रहने के दौरान प्रसूता की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में तैनात ईएमटी बलराम सिंह ने पायल...