नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-2 थाना क्षेत्र में एफएनजी रोड पर साथियों संग मिलकर जाम लगाने और अभद्रता करने के मामले में यातायात उपनिरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यातायात उपनिरीक्षक सतेंद्र कुमार ने एफआईआर में बताया कि वह 10 अप्रैल को फेज-2 थाना क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन तिराहा एफएनजी रोड पर यातायात संचालित कर रहे थे, तभी एक लड़का अपने कुछ साथियों के साथ बीच सड़क पर आ गया। उसने यातायात को रोक दिया। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। उन्होंने उन लड़कों को सड़क से हटाने के लिए कहा तो उन्होंने धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके बावजूद मार्ग को नहीं खोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.