मथुरा, मई 31 -- वृंदावन में लगातार विकराल होती जा रही यातायात और जाम की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन में सिटी मजिस्ट्रेट मथुरा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें वृंदावन की प्रमुख सड़कों, परिक्रमा मार्ग, मंदिर क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर बढ़ती यातायात अव्यवस्था पर गंभीर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने कहा कि वृंदावन की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि सामाजिक विषय भी है, जिसके समाधान में सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार करने और जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के सुझावों को गंभीरता से ल...