मथुरा, अप्रैल 9 -- मंदिरों की नगरी में बेपटरी हुई यातायात व्यवस्था और जाम से राहत दिलाने के लिये पुलिस प्रशासन ने प्रयास शुरू किये हैं। जाम पर पनप रहे जनाक्रोश को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट व्यवस्था को सख़्ती से पालन कराने और अधिकृत ई रिक्शाओं के संचालन की योजना बनाई है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कुमार और क्षेत्राधिकारी यातायात आशीष कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण किया। जाम लगने वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद कोतवाली में सामाजिक व व्यापारिक लोगों के साथ बैठक की। इसमें सुझाव लेने के साथ पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया गया। यातायात अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी जाम को लेकर मंत्रणा की। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि संकरी गलियों में ऑटो और ई-रिक्शा के अनियंत्रित प्रवेश के कारण पैदल श्रद्धालुओं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.