सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 की वार्ड पार्षद आइसा खातून ने सोमवार को वार्ड क्षेत्र में जाम नाली की सफाई कराया। मौके पर पार्षद ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में जहां-जहां नाली की सफाई की जरूरत है। वहां तत्काल सफाई कराई जाएगी। वार्ड पार्षद ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी इलाके में गंदगी है या नियमित सफाई नहीं हो रही है, तो वे सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड से जुड़े हर छोटे-बड़े काम को प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। आइसा खातून ने बताया कि आवास योजना के तहत आवेदन जमा किए जा रहे हैं। जिन जरूरतमंद लोगों को योजना का लाभ लेना है, वे अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...