जाम नाला से सड़क पर बह रहा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी
मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड की हसनपुर गांव में जाम नाला के कारण सड़क पर लगातार पानी बहने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदा पानी आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से नाला जाम रहने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नतीजतन नाले का पानी सड़क पर फैल गया है और कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। सड़क पर पानी बहने से दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
समस्या की भविष्यवाणी ग्रामीण रमेश कुमार ने कहा कि, नाला जाम होने की समस्या काफी पुरानी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। सड़क पर पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.