रांची, दिसम्बर 16 -- झारखंड के जाम छलकाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें देर रात में शराब के लिए ठेकों और दुकानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आबकारी विभाग ने बार के समय में इजाफा करने का फैसला किया है। झारखंड के बार में सुबह के चार बजे तक शराब की बिक्री हो पाएगी। आबकारी विभाग बार के संचालन समय को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत नए वित्तीय वर्ष से बार सुबह चार बजे तक खुले रहेंगे। अभी बार संचालन के लिए रात 12 बजे तक का ही लाइसेंस दिया जाता है। हालांकि, नई व्यवस्था लागू होने के बाद निर्धारित शर्तों के साथ बार में सुबह चार बजे तक शराब परोसने की अनुमति होगी। इसके लिए बार संचालकों को आबकारी विभाग से अलग लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। आबकारी विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे प्रस्ताव में नियमों के सख्त अनुपालन पर भी जोर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.