नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- दिल्ली में जाम की समस्या को कम करने के लिए दिल्ली सरकार 18 नए फ्लाइओवर बनाने की योजना पर काम कर रही है। यह फ्लाइओवर शहर के ऐसे हिस्सों में बनेंगे जहाँ जाम की ज्यादा समय रहती है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि इसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा सभी 18 जगहों पर अध्ययन किया जा रहा है। इसके पूरा होते ही सरकार योजना को मंजूर कर जल्द फ्लाइओवर बनाने का काम शुरू करेगी।जानकारी के अनुसार दिल्ली में जाम एक बड़ी समस्या है जिसकी वजह से प्रतिदिन लाखों लोग परेशान होते हैं। दिल्ली में वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते दिल्ली की महत्वपूर्ण सड़कों पर सुबह-शाम जाम की समस्या देखने को मिलती है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेंगे 34 KM लंबे 4 नए कॉरिडोर, जाम के हॉटस्पॉट होंगे खत्म; PWD का मेगा प्लान दिल्ली सरकार का पीडब्ल्यूडी विभा...