चतरा, फरवरी 19 -- टंडवा निज प्रतिनिधि टंडवा सिमरिया रोड के उडसू के पास जाम के दौरान मंगलवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान जाम में फंसे आधा दर्जन हाइवा के शीशे में तोड़फोड़ की। साथ हीं तेलयाडी मुखिया महावीर साव समेत गाड़ी मालिक व कुछ ड्राइवरो के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। इस संबंध में हाइवा मालिक सह भुक्तभोगी सुनील कुमार सुंडी ने टंडवा थाना को लिखित जानकारी दी है। हाइवा मालिक ने बताया कि 20-25 की संख्या में लोग देर रात जाम स्थल पर जमकर हंगामा मचाया। इस घटना में राजा के नाम के लड़के को पकड़कर भुक्तभोगियों ने थाना के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.