हापुड़, जनवरी 7 -- शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। शायद ही कोई एेसा दिन हो जब शहर के विभिन्न इलाकों में जाम न लगे। बुधवार को भी दिन निकलते ही शहर के विभिन्न मार्गों पर भीषण जाम लग गया। जाम में फंसकर हजारों लोगों को परेशानी हुई। वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। वहीं जाम लगने की जानकारी मिलने पर सीओ यातायात मेरठ तिराहा पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश ेदेकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की सुबह को तहसील चौपला पर जाम लगना शुरू हुआ। देखते ही देखते दिल्ली रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड, बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। गढ़ रोड पर तो आलम यह था कि सड़क की एक ओर तहसील चौपला से अतरपुर चौपला तक, दिल्ली रोड पर मेरठ तिराहा से रामलीला मैदान तक वाहनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.