गाजीपुर, अप्रैल 30 -- गाजीपुर (जमानियां)। जमानियां एनएच 24 स्थित दिलदारनगर को जाने वाली पाण्डेय मोड़ के पास गुरुवार को लोगों को जाम के झाम से जुझना पड़ा। बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों की कतार लगने से राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह सड़क पर जाम के चलते स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, मरीजों को लेकर जा रहे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जमानियां कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम के झाम से निजात दिलाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अमन शांति एकता कमेटी के नेसार खान वारसी, माहिर कमाल अंसारी, इजहार खान, व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अमन खान गांधी, वीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार निगम, उमेश सिंह कुशवाहा, हेमंत कुमार यादव सहित आदि ने उच्चाधिकारियों से जाम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.