रामपुर, जनवरी 24 -- नगर में अतिक्रमण और सड़कों पर अवैध रूप से खड़े चार पहिया वाहनों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि नैनीताल-दिल्ली नेशनल हाईवे हो या नगर के आंतरिक मुख्य मार्ग, हर जगह अवैध कब्जों और बेतरतीब पार्किंग के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को सारा दिन नगर में जाम की स्थिति बनी रही। जाम में वाहनों के फंसने से न केवल यात्रियों का समय बर्बाद होता रहा, बल्कि आपातकालीन सेवाओं पर भी इसका बुरा असर पड़ता नजर आया। नगर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल पुरानी तहसील मार्ग, माठखेड़ा रोड और हाईवे के किनारे खड़े चार पहिया वाहन जाम का मुख्य कारण रहे। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने और सड़कों के किनारे निजी वाहनों के जमावड़े से सड़कें संकरी हो गई हैं। यही रोजाना लग...