हापुड़, मई 2 -- शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जाम के झाम में फंसकर भीषण गर्मी में लोग पसीने पसीने हो गए। लू के थपेड़ों के कारण उनका बुरा हाल हो गया। महिलाओं और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। शनिवार सुबह को अचानक वाहन का दवाब बढ़ने से तहसील चौपला पर जाम लगना शुरु हो गया।
यातायात व्यवस्था की समस्या देखते ही देखते गढ़ रोड पर तहसील चौपला से लेकर अतरपुरा चौपला तक वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। मेरठ रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर वाहनों की कतार लग गई। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों का बुरा हाल हो गया। हर कोई इसी प्रयास में था कि किसी तरह जाम के झाम से निकलकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। दो पहिया वाहन चालकों ने जाम से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.