जाम के झाम में फंसकर घंटों हैरान हो रहे लोग
भदोही, मई 15 -- सुरियावां। नगर पंचायत सुरियावां के नेता नगर स्थित रेलवे फाटक पर आए दिन जाम लग रहा है। जाम के झाम में फंसकर लोगों को घंटों हैरान होना पड़ रहा है। गेट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करा दी जाए तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। बताया जाता है कि गेट बंद होते ही बाइक और कार सवार मनमाने ढंग से वाहनों को खड़ा कर देते हैं। गेट खुलते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लगन के समय जाम की समस्या और विकट हो जाती है। आए दिन लग रहे जाम से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने गेट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कराने की मांग की है, ताकि नियमित रूप से वाहनों को व्यवस्थित खड़ा कराया जा सके और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.