मथुरा, अप्रैल 9 -- धर्मनगरी में विकराल होती जा रही जाम की समस्या को लेकर जनाक्रोश बढ़ रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं व्यापारिक संगठनों को साथ लेकर गणेशीलाल अतिथि भवन, दाऊजी की बगीची पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने जाम की समस्या पर चिंता जताते हुए इसके स्थायी समाधान की मांग की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृंदावन की संकरी गलियां और बढ़ती वाहनों की संख्या के बीच प्रशासन की लापरवाही ने हालात को बदतर बना दिया है। आए दिन लगने वाले भीषण जाम से न केवल स्थानीय नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने विशेष रूप से अनियंत्रित ई-रिक्शाओं के संचालन...