रुडकी, फरवरी 19 -- कस्बे में गुरुवार को लोग जाम से हलकान रहे। सुबह से दोपहर तक नगर में जाम लगा रहा। इससे आसपास के मार्गों पर भी जाम लग गया। इस दौरान स्कूलों के बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे। बालावाली तिराहे से गुरुवार सुबह जाम लगने लगा। कुछ ही देर में लक्सर-गोवर्धनपुर, लक्सर-रायसी और लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर भी जाम लग गया। इससे तीनों दिशाओं में वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। जाम से बचने के लिए जब वाहन चालकों ने कस्बे की तंग गलियों का रुख किया, तो वहां भी कारों के फंसने से हालात और बिगड़ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.