अररिया, मार्च 1 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। स्थानीय शहर इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। खासकर रेलवे गुमटियों पर हालात बदतर बने हुए हैं, जहां रोजाना दो-दो घंटे तक जाम व वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। शनिवार को पीएचसी के समीप स्थित रेलवे गुमटी संख्या 64 पर लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान फारबिसगंजझ्रसहरसा ट्रेन को पास कराने के लिए लगातार सायरन बजता रहा, लेकिन सड़क पर फंसे वाहन रेंग भी नहीं सके। आरपीएफ के जवान मौके पर मौजूद थे, फिर भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट सकी। यही स्थिति सुभाष चौक, पटेल चौक और कॉलेज चौक स्थित रेलवे गुमटियों पर भी देखने को मिल रही है। एक लेन से आवागमन होने के कारण थोड़ी सी भीड़ में पूरा रास्ता जाम हो जाता है और शहर ठहर जाता है। त्योहारों की भीड़ से बढ़ी परेशानी, ट्रैफिक पुलिस नदारद- एक ओर हिंदुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.