अल्मोड़ा, जनवरी 10 -- सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की मासिक बैठक शनिवार को हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जाम की समस्या से निजात, बाजार में दुकानों के आगे फड़ पर रोक लगाने आदि की मांग की। बैठक में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों ने कहा कि अपर माल रोड में कई जगहों पर पार्किंग है। इसके बावजूद सड़क के दोनों और वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया जाता है। इस कारण आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। तिलकपुर, जिला अस्पताल, जीजीआईसी, टैक्सी स्टैंड आदि जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग लगाने की जरूरत है। इसके अलावा अघोषित बिजली कटौती ना करने, पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति, चौघानपाटामें बंद पड़ी घड़ी को सुधारने या उसकी जगह इलेक्ट्रॉनिक घड़ी लगाने, लावारिस जानवरों से निजाद आदि की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.